Noida Crime: नोएडा थाना फेस-3 पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा थाना फेस-3 पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा मे बीती देर रात थाना फेस-3 पुलिस टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार नहीं रुकी। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया, तो कार सवार बदमाश गढ़ी गोल चक्कर की तरफ भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर पुत्र विनोद कुमार, सौरभ चौहान पुत्र मिजाजी लाल, और सत्यम पुत्र सुरेश यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की गई है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img