Noida: नोएडा में गर्मी से पहले वाटर कूलर होंगे दुरुस्त, पांच से अधिक स्थानों पर रखरखाव शुरू

Noida: नोएडा में गर्मी से पहले वाटर कूलर होंगे दुरुस्त, पांच से अधिक स्थानों पर रखरखाव शुरू
नोएडा में गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले शहर में लगाए गए वाटर कूलरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क, सेक्टर गामा-टू रेरा दफ्तर के पास, जगत फार्म के सूरजपुर-कासना मार्ग पर बस स्टैंड के पास और परी चौक समेत पांच से अधिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों की स्थिति का निरीक्षण किया। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण ये वाटर कूलर खस्ताहाल हो चुके थे।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले शहर में सभी वाटर कूलर पूरी तरह से दुरुस्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने अर्बन सर्विसेज विभाग को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि नागरिकों को गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध हो सके।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





