उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में ऑर्डर को लेकर फास्ट फूड सेंटर पर मारपीट, होटल में तोड़फोड़

Hapur : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास अंकुर चौधरी फास्ट फूड सेंटर पर खाने का ऑर्डर पहले देने को लेकर होटल संचालक और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि ग्राहकों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम फास्ट फूड सेंटर के मालिक अंकुर चौधरी और ग्राहक सुमित व उसके साथियों के बीच पहले ऑर्डर देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्राहकों ने होटल मालिक और स्टाफ के साथ मारपीट की। इस दौरान होटल में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button