Amrapali Dream Valley-2: आम्रपाली ड्रीम वैली-2 खरीदारों ने शुरू किया आमरण अनशन

Amrapali Dream Valley-2: आम्रपाली ड्रीम वैली-2 खरीदारों ने शुरू किया आमरण अनशन

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के आम्रपाली ड्रीम वैली-2 प्रोजेक्ट के खरीदारों ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। खरीदारों का कहना है कि प्रोजेक्ट में मूलभूत सुविधाओं जैसे फ्लैट हैंडओवर, सीपेज, लिफ्ट और सड़क जैसी सुविधाओं का अभाव है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद एनबीसीसी और जिम्मेदार संस्थाओं की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे खरीदारों में नाराजगी बढ़ गई।

खरीदारों का आरोप है कि हर फ्लैट में सीपेज की समस्या है, और इसे दूर करने के लिए स्पष्ट तकनीकी योजना होनी चाहिए, जिसमें जिम्मेदार व्यक्ति और समय सीमा भी निर्धारित हो। इसके अलावा टावरों की लिफ्ट चालू नहीं है और उन्हें तुरंत चालू करने और मरम्मत का रोडमैप दिया जाना चाहिए।

खरीदारों ने यह भी कहा कि अधूरी सुविधाओं के बीच ही फ्लैट पर कब्जा दिया जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि सभी फ्लैट के साथ लिखित अनुपालन रिपोर्ट दी जाए और प्रोजेक्ट के नक्शे के आधार पर सभी सड़कों का मानकों के अनुसार निर्माण किया जाए। ई और एफ ब्लॉक में सुविधाओं की स्थिति और कब्जा देने की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

खरीदार हरीश्याम ठाकुर ने कहा कि मांग पूरी होने तक वह आमरण अनशन पर रहेंगे, जबकि अन्य खरीदार भी उनका समर्थन कर रहे हैं। अनशन प्रोजेक्ट के स्कूल परिसर में जारी है। खरीदारों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, इसलिए उन्होंने यह कड़ा कदम उठाया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img