डॉग लवर ने सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों और महिला पर लगाए गंभीर आरोप

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाली डॉग लवर महिला ने अपने ही सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्डों और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर उसे परेशान किया जाता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक सिक्योरिटी गार्ड और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में नोनिका राजकुमार ने बताया कि वह सेक्टर-128 स्थित कालिप्सो कोर्ट 3-101जेपी विशटाउन में रहती है। नोनिका का कहना है कि वह 22 सितंबर को सोसाइटी में घूमने वाले कुत्तों को खाना खिला रही थी। तभी सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगे और परेशान करने लगे। महिला का आरोप है कि सोसाइटी में रहने वाली मोहसीना खान व अन्य कुछ लोग इस काम में संलिप्त हैं। महिला का आरोप है कि आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर मोहसीना दूसरे लोगों को भी व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज कर भड़का रही है। सभी निवासियों को कुत्तों को परिसर से बाहर फेंकने के लिए उकसा रही है। महिला का आरोप है कि डॉग लवर होने के चलते उसे परेशान किया जा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img