उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट के पास सिवारा गांव में विकास कार्य

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के समीप स्थित सिवारा गांव में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शनिवार को 73 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस राशि से गांव में सड़कों का निर्माण होगा और पुस्तकालय बनेगा।

कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास के नए अवसर बन रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों में भी आधुनिक सुविधाएं मिलें।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया। विधायक ने तुरंत बिजली विभाग के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश भी दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img