Delhi Health Initiative: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने GTB अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का किया शुभारंभ

Delhi Health Initiative: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने GTB अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का किया शुभारंभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर दो बालिकाओं को टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राजधानी की लगभग 1,60,000 बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण मिलेगा। यदि संख्या इससे अधिक हो, तो सभी पात्र बच्चियों को चरणबद्ध तरीके से टीका उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जीटीबी अस्पताल और समर्पित स्टाफ की सराहना की।

रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सात आईसीयू ठप पड़ने जैसी गंभीर स्थिति रही और अस्पतालों में पारदर्शिता और नई व्यवस्थाओं की आवश्यकता थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के करोड़ों रुपये के दुरुपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को नुकसान हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में गंभीर रोगों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और अभियान की सफलता में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि अभियान पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img