Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Election 2025: वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल से सवाल, नरेश बाल्यान के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की

वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल से सवाल, नरेश बाल्यान के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल विधानसभा मंच का दुरुपयोग देशभर के मुद्दों पर बयान देने के लिए करते हैं, लेकिन दिल्ली और पंजाब की बदहाली पर चुप्पी साधे रहते हैं। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अपराध की कुछ घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया, लेकिन पंजाब के स्वर्ण मंदिर परिसर में पूर्व डिप्टी सीएम पर हुए हमले और वहां हथियारों के प्रवेश जैसे संवेदनशील मामलों पर एक शब्द नहीं बोला।

आप विधायक पर गंभीर आरोप:
वीरेंद्र सचदेवा ने आप विधायक नरेश बालयान की मकोका में गिरफ्तारी को गंभीर बताते हुए कहा कि यह उनकी धमकी और उगाही में गहरी संलिप्तता का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालयान लंबे समय से एक विदेशी गैंगस्टर के लिए उगाही का खेल चला रहे थे। सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के अन्य विधायकों जैसे वैभव कुमार, नरेश यादव, प्रकाश जरवाल, अमानतुल्लाह खान, दिनेश मोहनिया, संजीव झा, और शरद चौहान के आपराधिक रिकॉर्ड की ओर इशारा करते हुए केजरीवाल पर इन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

पंजाब और दिल्ली पर सवाल:
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का बढ़ता व्यापार युवाओं को बर्बाद कर रहा है, जबकि दिल्ली सरकार का आबकारी विभाग नशे के कारोबार को रोकने में असफल रहा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस न केवल दिल्ली में बल्कि अन्य राज्यों में जाकर भी ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ रही है।

नरेश बालयान की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे राज:
सचदेवा ने कहा कि मकोका के तहत हुई गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को अदालत में अपना केस साबित करना होगा, लेकिन यह मामला आम आदमी पार्टी के काले चेहरों को उजागर करेगा। उन्होंने केजरीवाल पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता इनकी सच्चाई जानती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें