दिल्ली की सदर बाजार मार्केट में बढ़ता जा रहा है पटरी माफियाओं का कब्जा व्यापारी हो रहे परेशान

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट में बढ़ता जा रहा है पटरी माफियाओं का कब्जा व्यापारी हो रहे परेशान

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट में पटरी माफियाओं का कब्जा बढ़ता जा रहा है जिस वजह से व्यापारी परेशान हो रहे है। सदर बाजार मार्केट के प्रधान राकेश यादव से टॉप स्टोरी के संवाददाता ने खास बातचीत की। राकेश यादव ने कहा सदर बाजार मार्केट एक मुगल कालीन मार्केट है एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है और यहां पर लगभग 40,000 दुकानें है और अगर हम इन दुकानों में अपने एम्पलाइज गिनवाए तो लगभग 2 लख एम्पलाइज है। राकेश यादव ने कहा कि यहां मार्केट में सबसे ज्यादा समस्या शौचालय की है अगर कहीं शौचालय हैं तो वह बहुत ही बदबूदार और गंदे हैं उसमें जाने वाले लोग बीमार पड़ सकते हैं। उन्हें कई तरह की बीमारियां लग सकती है सदर बाजार मार्केट में अगर काम हो साफ सफाई हो तो यह बहुत ही सुंदर मार्केट बन सकती है लेकिन जो यहां के निगम पार्षद है एमएलए हैं यह कोई भी काम करने को राजी नहीं है।

राकेश यादव ने कहा आज यहां का व्यापारी इस हालत में है कि वह बड़ी मुश्किल से यहां व्यापार कर पा रहा है क्योंकि यहां के हालात को देखते हुए यहां के व्यापारियों के बच्चे यहां पर व्यापार करने से मना करते हैं उनका मानना है की हम 20000 30000 की नौकरी कर लेंगे लेकिन जिस मार्केट में इतनी समस्या है वहां पर हम व्यापार नहीं कर सकते। राकेश यादव ने कहा यहां पर सबसे बड़ी समस्या भूमाफियाओं की है अगर यहां पर सरकार की तरफ से कोई बनाई हुई बिल्डिंग हो और अगर उसमें किसी व्यापारी ने दुकान ली हो तो वह बिल्डिंग सरकार के साथ साठ गाट करके कम दामों में खरीद ली जाती है और उस व्यापारी की दुकान खाली करवा दी जाती है। राकेश यादव और उनके सहयोगी ने कहा की सदर बाजार मार्केट में बहुत ही समस्याएं हैं टूटी सड़के हैं शौचालय हैं गंदगी है खुले हुए गटर है और भू माफियाओं का कब्जा है और अगर यह भू माफिया का कब्जा जल्द बंद नहीं हुआ तो हम व्यापारियों को अपना व्यापार जल्द बंद करना पड़ेगा। राकेश यादव ने कहा हम सरकार से निवेदन करते हैं हम व्यापारियों की बात सुनी जाए और हमारी सहायता की जाए।

https://youtu.be/AyRfbWUJ1m0

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img