कालका रेलवे रोड पर प्रशासन ने नाला बनाने के लिए गहरा खड्डा तो खोद दिया मगर पाइप बिछाने का काम कछुआ चाल से चल रहा है

कालका रेलवे रोड पर प्रशासन ने नाला बनाने के लिए गहरा खड्डा तो खोद दिया मगर पाइप बिछाने का काम कछुआ चाल से चल रहा है

* लोगों और दुकानदार को हो रही है भारी परेशानी

राकेश

कालका 20 फरवरी : कालका के रेलवे रोड में पिछले कई दिनों से प्रशासन द्वारा रोड में नाला बनाए जाने के लिए गहरी खुदाई तो कर दी की गई है मगर उसमें पाइप बिछाने का काम कछुआ गति से चल रहा है जिससे लोग और दुकानदार परेशान हो गए हैं . रोज जाम लगा रहता है कई बार तो खड्डे में गाड़ियां गिरने से बच गई है और दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है और उनकी दुकानों के आगे मिट्टी के इतने बड़े ढेर हैं कि वह उन्हें हटा पाते हैं और ना ही वह सफाई कर पा रहे हैं . दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन इस काम को जल्दी निपटाये ताकि उनकी दुकानदारी और उनके कामकाज प्रभावित न हो

उन्होने बताया कि काम इतनी मंद गति से चल रहा है की कभी कहते हैं सीमेंट नहीं आया बजरी नहीं आई सरिया नहीं आया और टाल मटोल करते जा रहे हैं जिसके कारण हमें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा . कालका रेलवे रोड में कालका का सिविल हॉस्पिटल है जहां आए दिन एंबुलेंस भी जाम मे फसती जा रही है और लोग भी परेशान हो रहे हैं लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्दी से जल्दी रोड को क्लियर किया जाए ताकि दुकानदारों को भी अपनी दुकान चलाने का ठीक ढंग से मौका मिले

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img