Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

तेज रफ्तार बाइक पलटी, साले के सामने जीजा ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

थाना दनकौर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
थाना दनकौर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

अमर सैनी
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बाइक पर सवार जीजा-साले घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार सुबह जीजा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों गांव लौट रहे थे।
दनकौर क्षेत्र के चचूला गांव निवासी 75 वर्षीय नेपाल की गाजियाबाद के राजपुरा गांव में ससुराल है। नेपाल बीमार है। उनके जीजा 73 वर्षीय जयप्रकाश उसे इलाज के लिए बाइक पर ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जा रहा थे। सोमवार को जब उनकी बाइक दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर समसापुर गांव के पास थी, तभी बाइक फिसलकर पलट गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बाइक फिसलने के कारण हादसा हुआ है। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि दूसरे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजन मौके पर हैं। जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *