Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

25 रिक्त आवासीय भूखंडों की ई-नीलामी

25 रिक्त आवासीय भूखंडों की ई-नीलामी
नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना के तहत अलग-अलग सेक्टरों में 25 रिक्त आवासीय भूखंडों का ई-नीलामी के जरिए आवंटन किया है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना के तहत अलग-अलग सेक्टरों में 25 रिक्त आवासीय भूखंडों का ई-नीलामी के जरिए आवंटन किया है। ई-नीलामी प्रक्रिया में सबसे बड़ी बोली लगाने वाले आवेदकों को जल्द ही आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।

3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान कुल 786 योग्य आवेदकों को 22 और 25 नवंबर को ई-ऑक्शन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। सेक्टर-30, 43, 44, 99, 105, 122 और 151 सेक्टरों में भूखंडों का आवंटन किया गया। सभी भूखंडों का क्षेत्रफल 112.50 वर्ग मीटर से लेकर 390 वर्ग मीटर तक रखा गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आवेदकों की ओर से जमा किए गए ईएमडी और संदर्भ पत्र की पूरी जांच के बाद इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। जिन आवेदकों ने बोली प्रक्रिया में सफलतापूर्वक भाग लिया और सबसे अधिक बोली लगाई, उन्हें जल्द ही आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें