महिला समेत तीन शराब चोर गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में महंगी शराब पीने के लिए पति-पत्नी ने चोर बन गए। दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एनसीआर की कई शराब की दुकानों में चोरी की। लेकिन आखिरकार थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस इनके पास से 40 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। पूछताछ करने पर आरिपयों ने एनसीआर एक दर्जन से ज्यादा शराब की दुकानों से चोरी करने की बात स्वीकार की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला महंगी शराब पीने की आदी है।

नोएडा जोन एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने सूरज, उसकी पत्नी काजल और कुलदीप निवासी चिपियाना बुजुर्ग ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अगस्त माह में एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब की दुकान से नकदी, शराब आदि चोरी की थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब की दुकान से भी चोरी की है। इनके खिलाफ पूर्व में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी बताया कि आरोपी काजल महंगी शराब पीने की आदी है। वह अपने पति और साथी के साथ मिलकर विभिन्न शराब की दुकानों पर चोरी करती है। वे वहां रखी नकदी और महंगी शराब चुरा लेते थे। इसके बाद आराम से शराब पीते थे, जब शराब खत्म हो जाती तो दोबारा चोरी करने के लिए निकल पड़ते थे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img