तंबाकू मुक्त युवा अभियान की हुई शुरुआत, स्कूल-कॉलेजों को देनी होगी जानकारी

अमर सैनी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत 800 से अधिक स्कूल और कॉलेजों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान करनी होगी। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने इसके लिए एक गूगल पेज तैयार किया है। जिससे जानकारी का आदान-प्रदान सुगम होगा। यह पहल प्रदेश का पहला प्रयास है, जिससे सभी शैक्षणिक संस्थान तंबाकू से होने वाले नुकसान और उससे संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अपडेट करेंगे।
अभियान के तहत तंबाकू से संबंधित बीमारियों, चित्रकला प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी गूगल पेज पर साझा की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में गठित टीमें इन कार्यों का निरीक्षण करेंगी और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी देंगे। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा सफल कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे युवाओं में प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की सलाहकार डॉ. श्वेता खुराना का कहना है कि गूगल पेज पर जानकारी उपलब्ध होने से सभी संबंधित अधिकारी इसे कभी भी देख सकेंगे। यह ऑनलाइन व्यवस्था तंबाकू मुक्त युवा अभियान के सकारात्मक परिणामों को बढ़ावा देगी। इस पहल से यह उम्मीद की जा रही है कि युवा समुदाय में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img