Delhi: पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने सिसोदिया पर कार्यालय से सामान गायब करने का लगाया आरोप

Delhi: पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने सिसोदिया पर कार्यालय से सामान गायब करने का लगाया आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पटपड़गंज विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर विधायक कार्यालय से सामान गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विधायक के रूप में उन्हें पटपड़गंज का कार्यालय अलॉट किया गया, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो कार्यालय पूरी तरह खाली था। टेबल, कुर्सियां, टीवी, साउंड सिस्टम और एसी तक गायब मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तक कि दरवाजे भी तोड़ दिए गए हैं और पूरे कार्यालय की हालत बेहद खराब है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि पहले यहां 200 से अधिक कुर्सियां थीं, लेकिन अब कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक मनीष सिसोदिया की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img