शहर को चमकाने में जुटा प्राधिकरण, चला सफाईगिरी अभियान

अमर सैनी

नोएडा। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण लगातार काम कर रही है। इस क्रम में शनिवार को सेक्टर 15 और 135 में एक विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राधिकरण का मानना है कि इस तरह के सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

जीएम एसपी सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. शहर को पहले पायदान पर खड़ा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। शनिवार को अभियान के दौरान सेक्टर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सफाई की गई। अभियान में शामिल लोगों ने न केवल सड़कों और पार्कों की सफाई की, बल्कि आसपास के इलाकों में भी स्वच्छता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली और एक बैनर पर हस्ताक्षर करके स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की।

हर शनिवार को चलेगा अभियान

नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि यह अभियान हर शनिवार को चलाया जाएगा। शनिवार को प्राधिकरण की दो टीमें अलग-अलग सेक्टरों में जाएंगी। टीम में जनस्वास्थ्य, जलकल, उद्यान और विद्युत यांत्रिक विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। टीम मौके पर जाकर आरडब्ल्यूए-एओए और स्थानीय निवासियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को देखेगी। इन विभागों से संबंधित एजेंसियां भी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचेंगी। अभियान का उद्देश्य ‘स्वच्छ नोएडा, स्वस्थ नोएडा’ है। अभियान का लक्ष्य न केवल शहर को साफ रखना है, बल्कि नोएडा को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाना भी है।

अभियान की बनाई जाएगी रिपोर्ट

नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता सफाई, पेड़ कटान, जल रिसाव, गंदा पानी आने जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर ही शुरू करने की रहेगी। इसके बाद छोटी-मोटी समस्याओं का प्राधिकरण पांच दिन के अंदर समाधान कराएगा। हर सफाईगीरी अभियान की रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उनके समाधान का जिक्र होगा। अभियान में प्राधिकरण स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के बारे में लोगों को जागरूक भी करेगा। लोगों से सर्वेक्षण में अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की जाएगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img