Politicsउत्तर प्रदेशराज्य

Hapur News : हापुड़ पहुंचे जनता-दल-यू के नेता केसी त्यागी, दिया बड़ा बयान

जनता-दल-यू के नेता और पूर्व सांसद केसी त्यागी हापुड़...

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जनता-दल-यू के नेता और पूर्व सांसद केसी त्यागी हापुड़ पहुंचे और उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू, एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, एनडीए से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान उन्होंने उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

जनता विपक्ष की बातों में नहीं आने वाली
दरअसल, बता दें कि पूर्व सांसद और जेडीयू के नेता केसी त्यागी शहर के मोहल्ला भंडापट्टी में मरगूब त्यागी की मां के इंतकाल पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे। इस दौरान केसी त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव के समय विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है, इसलिए वह गलत बयानबाजी करके आरोप लगाते रहते हैं। बिहार में कोई क्राइम नहीं बढ़ा है, पिछले दिनों जो मामले सामने आए, उसका सभी को अफसोस है। बिहार सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की है। लोग विपक्षी दलों की बातों में नहीं आने वाले हैं, बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। कथित तौर पर हाईकोर्ट के जज के यहां पर पकड़ी गई नकदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जजों के मामलों के लिए भी सख्त निर्देश जारी होने चाहिए, यदि किसी नेता के घर से नकदी मिलती तो फिर बवाल हो जाता।

यह रहे मौजूद
इस दौरान इंजीनियर जमील, फसीह चौधरी, विनोद त्यागी, मुंशीलाल जयंत, रामपाल त्यागी, विपिन त्यागी, अनिल त्यागी, मदन सैनी, मुकेश त्यागी, मन्नान, मुशर्रफ चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players