Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नवरात्र और दशहरा को देखते हुए मिलावट रहित खाद्य पदार्थों की जांच

Hapur News : हापुड़ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले में जगह-जगह छापा मारते हुए कुट्टू के आटे के नमूने लिए। इस दौरान अनवरपुर में कुट्टू के आटे के 90 कट्टे सीज किए गए, जिनका कुल वजन 4548 किलोग्राम है।

कुट्टू के आटे के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों के भी लिए नमूने

टीम ने विभिन्न स्थानों से निम्नलिखित नमूने लिए

बाबूगढ़ : कुट्टू का आटा और चावल का एक-एक नमूना

अनवरपुर : वृंदावन कोल्ड स्टोरेज से कुट्टू के आटे का नमूना

गढ़ : गोल्डन कंफैक्शनरी से बर्फी का नमूना, सचिन किराना स्टोर से मूंगफली दाना का नमूना और सिंघल जनरल स्टोर से व्रत की नमकीन का नमूना

स्याना चौपला : चौधरी आमिर किराना स्टोर से कुट्टू के आटे का नमूना

बहादुरगढ़ : गुरु किराना स्टोर से कुट्टू की गिरी के दो नमूने, आशीष कुमार के प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना और अब्दुल रहमान किराना स्टोर से देशी घी का नमूना

नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि नवरात्र और दशहरा को देखते हुए मिलावट रहित खाद्य और पेय पदार्थों के लिए छापे मारे जा रहे हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें