Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Crime: साइड मांगने पर टशन में चलाई गोली, हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: साइड मांगने पर टशन में चलाई गोली, हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में सड़क पर साइड मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि जीटी रोड पर एक कार चालक द्वारा हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर कुछ युवकों ने उसे धमकाने के लिए गोली चला दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो साथी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 15 जून को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि बुलंदशहर से दादरी की ओर जाने वाले जीटी रोड पर कार सवार कुछ युवकों ने फायरिंग की है। सूचना मिलने के बाद बादलपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को 17 जून को अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल निवासी साकीपुर, नीटू उर्फ कुलदीप निवासी बड़पुरा दादरी और मनोज उर्फ गुड्डू निवासी बरमदपुर, गुलावटी (बुलंदशहर) के रूप में हुई है। वहीं अर्जुन निवासी मुर्सदपुर और नवीन निवासी निहाल विहार, दिल्ली अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, चार तमंचे, तमंचों की दो नाल, 32 जिंदा कारतूस तथा 127 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों और कारतूसों को जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 15 जून को जीटी रोड पर एक कार चालक लगातार हॉर्न बजाकर साइड मांग रहा था। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और उन्होंने कथित तौर पर दबंगई दिखाने तथा दूसरे चालक को डराने के लिए फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि गिरफ्तार आरोपी मनोज उर्फ गुड्डू अवैध तमंचों की तस्करी से जुड़ा हुआ है और उसी ने अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। वहीं फरार आरोपी अर्जुन पर भी अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी हथियार निर्माण नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं और अवैध हथियारों की सप्लाई का काम कर रहे हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि नीटू उर्फ कुलदीप पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें