उत्तर प्रदेश, नोएडा: राज्यपाल ने कहा,” कोई बोलता नहीं , लेकिन मैं बोलूंगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कोई बोलता नहीं, लेकिन मैं बोलूंगी, कैसी-कैसी घटनाएं आ रही हैं, क्या हमें चिंता नहीं करनी चाहिए? कोई पति को मार रहा है, कोई पत्नी को मार रहा है, कोई नदी में हत्या कर फेंक रहा है और उस पर कैसी-कैसी रील बनती हैं। टैलेंट वही है, उस पर रील बनाना, लेकिन उसको सही दिशा देना है। ये बात उन्होंने मंगलवार को एमिटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कही। यहां पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के 100 साल पूरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमे महिलाओं, बच्चियों को सिखाना है, जिस उम्र में वह सीखती हैं तब वह विश्वविद्यालय में होते हैं, क्या हम उसे बुला नहीं सकते हैं, क्या हमें व्यवहार नहीं पता चलता, लेकिन हम ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे ही हमारे युवा दिशाविहीन होते हैं, तभी वह गलत दिशा अपनाते हैं, हमें तभी रोकना है, यह कोई पाठ्यक्रम नहीं है।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम घर-घर शुद्ध पानी बहुत अच्छा है। उसकी वजह से लोगों तक शुद्ध पानी पहुंची है। लेकिन हमें अगर उसमें कुछ कमियां हैं तो उन्हें नीति निर्धारकों तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों से बात कर समस्याओं का समाधान हमे देना होगा, गांव की बच्चियां पढ़ना चाहती हैं, लेकिन कितनों के माता पिता बच्चियों को स्कूल भेजते है, कितने बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते थे। अधिकारियों को ड्रॉपआउट रेट तक नहीं पता।

हर यूनिवर्सिटी को लेनी होगी बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी

भारत सरकार ने नई योजना शुरू की, जीरो पॉवर्टी क्या यूनिवर्सिटी जिम्मेदारी लेगी, उन्होंने यूपी की हर यूनिवर्सिटी 5 परिवार की जिम्मेदारी ले जिसकी बेटियां पढ़ सकें। उन्होंने कहा कि हमें TB मुक्त भारत बनाना है 4 लाख TB पेशेंट को बाहर निकाला गया है। जो अपना स्वस्थ्य जीवन फिर से जी पा रहे हैं। सरकार का एक पैसा नहीं खर्चा हुआ।

उन्होंने कहा कि योग एक महीना या एक साल क्यों नहीं चल सकता, बस 21 जून को फोटो सेशन किया और योग दिवस खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि कोई पति को मार रहा, कोई पत्नी को मार रहा, कोई नदी में फेंक रहा…… आजकल यह कैसी-कैसी रील बन रही हैं, रोज़ नई रील बन रही हैं। लेकिन हमें स्टूडेंट्स को गाइड कर सही दिशा दिखाना होगा। जिससे वह अपने जीवन को उन्नत बना सकें।

पहले दिन राज्यपाल ने लिया था हिस्सा

पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने सम्मेलन का शुभारंभ किया था। सम्मेलन में 300 से अधिक कुलपति ने उपस्थित रहे। जबकि 200 कुलपतियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं आज कुलपतियों और शिक्षाविदों के सामने खड़े होकर एक छात्र की तरह महसूस कर रहा हूं। मैं एआईयू को इसकी स्थापना के 99 साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई देता हूं।

कुछ देर के लिए होगा यातायात प्रतिबंधित

वीवीआईपी आगमन को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर को दोपहर तीन बजे तक हल्के, मध्यम और मालवाहक वाहनों का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आम वाहन चालकों का भी आवाजाही 15-20 मिनट के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को ऑप्शनल रास्तों से निकलना होगा। यातायात संबंधित दिक्कत हो तो हेल्पलाइन 9971009001 पर फोन कर मदद ले सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img