Synergy: एसजीटी यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव सिनर्जी का आयोजन, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग पर किया जागरूक

Synergy: एसजीटी यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव सिनर्जी का आयोजन, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग पर किया जागरूक

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आधुनिक शिक्षा में अग्रणी एसजीटी यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल टेक फेस्ट, सिनर्जी 2024 के 7वें संस्करण का आयोजन कर रही है। इस तीन दिवसीय सिनर्जी 2024 का आयोजन 16 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक एसजीटी यूनिवर्सिटी के गुरुग्राम परिसर में हो रहा है। सर्वश्रेष्ठ तकनीकी प्रतिभाओं के लिए सिनर्जी 2024 एक आदर्श मंच है। इसका लक्ष्य युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें रिसर्च और इनोवेशन को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उत्सव का पहला दिन महत्वपूर्ण अतिथियों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। मेहमानों की सूची में फार्मएक्सिल के महानिदेशक श्री के. राजा भानु, किंड्रिल के वैश्विक निदेशक श्री प्रांशुमन रॉय, और टाटा 1एमजी के सीईओ श्री प्रशांत टंडन शामिल थे। इस तीन दिवसीय मेगा इवेंट में दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों के पास विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका है। सिनर्जी 2024 प्रतिभाशाली छात्रों को शानदार प्रोटोटाइप बनाने में मदद करता है। इसके माध्यम से वे वैज्ञानिक सिद्धांतों का उपयोग करके नवीन समाधान पेश कर सकते हैं, ताकि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से कुशलता से निपटा जा सके। यह टेक फेस्ट छात्रों के लिए एक आदर्श मंच है, जहाँ वे अपने प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित कर सकते हैं और साथ ही पूरे विश्व की प्रतिभाओं के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। बहुमुखी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए, सिनर्जी 2024 में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के साथ ही ड्रोन और रोबोटिक्स प्रतियोगिताएँ, स्किल डेवलपमेंट स्टॉल्स और नुक्कड़ नाटक भी शामिल हैं।

सिनर्जी के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, एसजीटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर और सिनर्जी 2024 के चेयरमैन, प्रो. (डॉ.) अतुल नासा ने कहा, “सिनर्जी टेक फेस्ट शिक्षा और रिसर्च में उत्कृष्टता के लिए एसजीटी यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विगत कुछ वर्षों में, इसने खुद को एक ऐसे प्रमुख मंच के रूप में स्थापित किया है, जो न सिर्फ रचनात्मकता को, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च को भी बढ़ावा देता है। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे प्रतिभाशाली छात्र और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोग नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।”

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img