5 साल के मासूम का अपहरण कर गला घोंटकर गाजियाबाद में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-1 क्षेत्र से 17 नवंबर को 5 साल का मासूम घर के सामने से लापता हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बच्चे के पिता ने उसकी बेइज्जती करते हुई मारपीट की थी। बस इसी का बदला लेने के लिए उसने पीड़ित के बेटे का अपरहण कर लिया और उसका गला घोंटकर गाजियाबाद में फेंक दिया।

नोएडा जोन एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-5 हरौला निवासी अंगद तांती ने 17 नवंबर को थाना फेज-1 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अंगद ने रिपोर्ट में बताया कि उनका 5 वर्षीय बेटा सिन्टू घर से लापता है। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की तो पता चला कि धीरज बच्चे को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने धीरज को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब 2 माह पूर्व शराब पीते समय पैसे के लेनदेन को लेकर उसका किशोर के पिता से विवाद हुआ था। इस दौरान अंगद ने उसके साथ मारपीट की और उसे बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अंगद से बदला लेने की फिराक में था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्चे का अपहरण करने के बाद उसने उसका गला घोंटकर उसे गाजियाबाद में हिंडन एयरफोर्स की झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे को मरा समझकर वहां फेंका और फिर वापस नोएडा आ गया। वह सीधे कमरे पर गया और सो गया।

18 घंटे बाद मिला उपचार
पुलिस ने बताया कि बच्चे के सिर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। जहां बच्चा मिला था, वहां आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि 18 नवंबर को एक बच्चा बेहोशी की हालत में जख्मी मिला था। बच्चा घटना के करीब 18 घंटे बाद होश में आया था। लोकल पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और आश्रय गृह में रखवा दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद थाना फेज-1 पुलिस ने लोकल पुलिस से सपंर्क कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी को पता चला अंगद नहीं असली पिता
इस बीच धीरज बिहार चला गया। दो महीने बाद वापस हरौला लौटकर आया। इस दौरान अंगद ने धीरज को बताया कि उसकी पत्नी के पूर्व पति प्रेम मेरे बेटे का असली पिता है। प्रेम ने अंगद से बेटे की मांग रखी है। बेटा नहीं देने पर वो कोर्ट जाने की बात कर रहे है। धीरज को जैसे ही ये बात पता चली। उसने प्लान बनाया कि यदि वो अंगद के बेटे को मार देता है तो एफआईआर में प्रेम अंगद का नाम डालेगा। जिससे अंगद जेल चला जाएगा और मेरा बदला पूरा हो जाएगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img