Building Collapse in Delhi: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के महेंद्रू एनक्लेव में ढही बिल्डिंग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के महेंद्रू एनक्लेव में ढही बिल्डिंग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक जर्जर बिल्डिंग जिसको तोड़कर दोबारा बनाने का काम किया जा रहा था अचानक भर भरा कर गिर पड़ी बारिश के दौरान यह बिल्डिंग भर भरा कर गिरी जिसमें दो से तीन लोगों के दबे होने की आशंका शुरुआत से ही बताई जा रही थी. राहत बचाव दल और दमकल विभाग ने मलवे के नीचे से दो घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया है और अभी भी लगातार मलबे को हटाने का काम जारी है .इसी बिल्डिंग के ऊपर एक टावर लगा हुआ था जो कि अभी भी झुका हुआ है और जिस जगह पर टावर लगा था बिल्डिंग का वह हिस्सा पूरी तरीके से झुक चुका है और कभी भी वह हिस्सा भी गिर सकता है जो कि किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकता है दरअसल पिछले करीब 1 साल से इस बिल्डिंग को तोड़ने का काम किया जा रहा था बताया जा रहा है कि 4 से 5 लेबर आज भी इस बिल्डिंग को तोड़ रहे थे तभी अचानक बारिश शुरू हुई और कुछ लोग बाहर थे उनकी आंखों के सामने ही यह बिल्डिंग भर भरा कर गिर पड़ी. बिल्डिंग का काफी मलवा साथ वाले घर की बाउंड्री पर भी आकर गिरा है जिसकी वजह से आसपास के घरों को भी खतरा बना हुआ है लोगों का कहना है कि यह बिल्डिंग तोड़कर बनाई जा रही थी इस इल्लीगल बिल्डिंग पर कई बार पहले भी कार्रवाई की बात हुई लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img