भारत

Stock market crash India: शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25300 के नीचे लुढ़का, बड़े स्टॉक्स बिखरे

Stock market crash India: शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25300 के नीचे लुढ़का, बड़े स्टॉक्स बिखरे

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 615 अंक टूटकर 82,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 218 अंक गिरकर 25,318 पर आ गया है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 325 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भी बाजार में भारी दबाव और बेचैनी का माहौल देखा गया था।

ICICI, HDFC Bank, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली, लेकिन बाकी सभी बड़े शेयर बुरी तरह टूट गए। बीएसई टॉप 30 में से 26 शेयरों में गिरावट रही। जोमैटो, सन फार्मा, इंडिगो और रिलायंस जैसे प्रमुख शेयरों में सबसे अधिक नुकसान हुआ। इसके बाद टाइटन, टीसीएस, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयर भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

मिडकैप कैटेगरी में ओबरॉय रियलिटी के शेयर 8.63 फीसदी टूट गए, UPL के शेयर 7.78 फीसदी फिसले और Voltas के शेयर 4 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। स्मॉल कैप में डेटा पैटर्न के शेयर 9 फीसदी और ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 8 फीसदी गिर गए। रियल्टी सेक्टर में 4 फीसदी से ज्यादा और केमिकल सेक्टर में 2.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस समेत सभी प्रमुख सेक्टर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे।

मार्केट आंकड़ों के अनुसार कुल 4,288 एक्टिव शेयरों में से केवल 799 शेयरों में तेजी रही, जबकि 3,338 शेयर गिरावट पर बंद हुए। 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 60 शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 584 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए। इस दौरान 119 शेयरों में अपर सर्किट और 225 शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है। निवेशक फिलहाल बाजार की अस्थिरता पर नजर बनाए हुए हैं और विशेषज्ञ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button