Central Noida Encounter: सेंट्रल नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 4 शातिर गिरफ्तार, 2 घायल

Central Noida Encounter: सेंट्रल नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 4 शातिर गिरफ्तार, 2 घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह मुठभेड़ मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर उस समय हुई जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी और बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया था, लेकिन उन्होंने तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने झाड़ियों और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान मुकेश उर्फ मुक्के (32 वर्ष), निवासी मोतिहारी बिहार और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर, तथा आकाश (29 वर्ष), निवासी दनकौर गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और फरार हुए दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान देवेन्द्र शर्मा उर्फ देबू (40 वर्ष), निवासी मधुबनी बिहार और सतपाल (50 वर्ष), निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी लंबे समय से चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे और अलग-अलग राज्यों में सक्रिय गिरोह से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिनमें तमंचे और कारतूस शामिल हैं, के साथ-साथ ड्रिल मशीन, ड्रिल रॉड और दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर तिलपता और देवला गांव में हुई चोरी की वारदातों का सामान भी बरामद किया गया है, जिससे पुलिस को कई मामलों के खुलासे में सफलता मिली है।

अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस इनकी आपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है।

इस मामले में सेंट्रल जोन की डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी वारदात को रोका जा सका है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img