उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida temple: ग्रेटर नोएडा में मंदिर की देवी मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में तनाव

Greater Noida temple: ग्रेटर नोएडा में मंदिर की देवी मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में तनाव

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में एक प्राचीन मंदिर में देवी मां की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना ने गांव में तनाव पैदा कर दिया है। मंगलवार रात अज्ञात परिस्थितियों में मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर यह कृत्य करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक ने मूर्ति को तोड़ने के साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां और गाली-गलौज भी की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद कई ग्रामीण देर रात दनकौर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ताओं में अमित, प्रदीप, प्रशांत, अरुण, सोनू, नवीन, वरुण, विकास और पवन समेत अन्य शामिल थे।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और गांव की शांति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील भी की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button