उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, BJP MLC के भतीजे समेत तीन की मौत

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और चार से पांच बार पलटी खाते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां सामने से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मेरठ के भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी, उनके दोस्त डॉ. आशुतोष पूनिया और महेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों ओर से वाहन पिचक गया। एयरबैग खुलने के बावजूद किसी की जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसका चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार अंकित त्यागी अपने दोस्तों के साथ बुलंदशहर में पोल्ट्री फर्म के लिए जमीन देखने आए थे। काम निपटाने के बाद तीनों रात करीब 11 बजे मेरठ लौट रहे थे। जैसे ही कार गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

परिजनों ने बताया कि अंकित त्यागी के पिता संजय त्यागी भाजपा किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं। अंकित द्रोण स्कूल और द्रोण अस्पताल का संचालन करते थे और वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। डॉ. आशुतोष पूनिया द्रोण अस्पताल में चिकित्सक थे, जबकि महेश कुमार अंकित के पीएसओ थे। तीनों की शादी हो चुकी थी।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीड सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img