Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने सुफियान हत्याकांड में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी हत्या

Hapur News : हापुड़ के कपूरपुर थाना पुलिस ने पिछले सप्ताह सिरोधन गांव के सुफियान हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद कर लिए हैं।

एएसपी विनीत भटनागर के अनुसार यह वारदात पिछले सप्ताह हुई थी। आरोपियों ने अपने दोस्त नितिन बाटा की बेइज्जती का बदला लेने के लिए योजना बनाई थी। इसी के तहत उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सुफियान का अपहरण किया और उसकी हत्या करने के बाद शव को बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया और पहचान छुपाने के लिए सबको जला दिया था।

कपूरपुर थाने में इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने छज्जूपुर गांव के संजय उर्फ बब्लू के बेटे आशीष और शिवकुमार के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है और इसमें चार अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और कार की भी तेजी से तलाश शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें