सोसायटी के एओए अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी के एओए अध्यक्ष ने दो निवासियों पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोसायटी में बिना स्टिकर वाली कारों का प्रवेश वर्जित है। मेंटेनेंस का भुगतान करने के बाद ही स्टिकर जारी किए जा रहे हैं, लेकिन रविवार सुबह दो निवासियों ने जबरन कार अंदर लाने का प्रयास किया। रोकने पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर से अभद्रता भी की। एओए अध्यक्ष ने बिसरख थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोसायटी के एओए अध्यक्ष शिशिर कुमार ने आरोप लगाया है कि सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी निवासियों की कारों के लिए स्टिकर जारी किए गए हैं। कुछ लोगों पर मेंटेनेंस बाकी है। उन्हें मेंटेनेंस का भुगतान करने के बाद स्टिकर लगवाना होगा। बिना स्टिकर वाली कारों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे दो कारें गेट पर पहुंचीं। एक कार पर स्टिकर नहीं लगा था। सुरक्षा गार्ड ने कार को रोक लिया। आरोप है कि कार में सोसायटी के दो निवासी मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर से गाली-गलौज शुरू कर दी और गेट का बूम बैरियर तोड़ दिया। सुपरवाइजर की सूचना पर एओए अध्यक्ष वहां पहुंचे। आरोप है कि जब उनसे मेंटेनेंस का बकाया चुकाने के बाद ही स्टीकर लेने को कहा गया तो दोनों निवासियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। उनमें से एक ने उनकी गर्दन पकड़ ली। लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उनका मोबाइल तोड़ दिया। एओए अध्यक्ष ने थाना बिसरख पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img