Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, लगाए आरोप

Hapur News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी कलेक्ट्रेट में एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत 10 नेताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में दिया गया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने काशी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि काशी में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

समस्याओं को उजागर किया गया था

सावन के महीने में भी श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। गजराज सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को वाराणसी में ‘पोल खोल पदयात्रा’ निकाली गई थी, जिसमें जलभराव, जाम और खराब सीवर व्यवस्था जैसी समस्याओं को उजागर किया गया था। इसके बाद सिगरा थाने में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से दो प्रमुख मांगों की हैं। पहली, प्रदेश सरकार को फर्जी मुकदमे वापस लेने के निर्देश दिए जाएं। दूसरी, सावन मास में काशी में श्रद्धालुओं के लिए उचित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम में राजकुमार जौहरी, नरेश कुमार भाटी, रघुवीर सिंह गौतम, एजाज अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें