Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

युवती से अश्लील हरकत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में कैब के इंतजार में खड़ी एक मीडिया कर्मी युवती से सरेशाम अश्लील हरकत और कमेंट कसने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
युवती से अश्लील हरकत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में कैब के इंतजार में खड़ी एक मीडिया कर्मी युवती से सरेशाम अश्लील हरकत और कमेंट कसने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-18 में कैब का इंतजार कर रही एक मीडिया कर्मी युवती के ऊपर बाइक सवार दो युवकों ने अश्लील फत्तियां कसी है। उन्होंने बताया कि सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की, तथा पीड़िता से संपर्क कर मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई।
डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि का अवलोकन करने के बाद दोनों बदमाशों को चिन्हित किया गया, तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल अश्वत पुत्र दिनेश पाल निवासी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष तथा विपिन पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *