Hapur: गंगा की स्वच्छता और संरक्षण में सहयोगी बनेंगी मछलियां, बृजघाट गंगा में कार्यक्रम हुआ आयोजित

Hapur: गंगा की स्वच्छता और संरक्षण में सहयोगी बनेंगी मछलियां, बृजघाट गंगा में कार्यक्रम हुआ आयोजित

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

Hapur: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बृजघाट गंगा में रिवर रेचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के उद्देश्य से नदी में 88,000 मछलियों की विभिन्न प्रजातियों को छोड़ा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया और मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक ऋचा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया, जब उन्होंने गंगा में मछलियों के बच्चे छोड़े। सहायक निदेशक ऋचा चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाना और जलजीव विविधता को संरक्षित करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि गंगा में रोहू, कतला, नैन जैसी प्रजातियों के 88,000 मछली के बीज छोड़े गए हैं। यह पहल गंगा नदी में मछलियों की संख्या को बढ़ाकर जलजीव विविधता को संरक्षित करने के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देगी।

विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के मछुआरों के आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के प्रयास मत्स्य पालन उद्योग को नई दिशा देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर जतिन कुमार कश्यप, निगम सिंह, मनोज कुमार, अजय सिंह, मत्स्य इंस्पेक्टर गौरव पाल, नरेंद्र कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img