दिल्ली

Seelampur Firing: सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 15 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

Seelampur Firing: सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 15 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बीती रात सीलमपुर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब कुछ बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ 15 राउंड गोलियां चला दीं। गोलीबारी की आवाज़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मिस्बाह के रूप में हुई है, जो जाफराबाद की गली नंबर 7 का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

डीसीपी (उत्तर-पूर्व) आशीष मिश्रा ने बताया कि रात 10:40 बजे सीलमपुर जामा मस्जिद के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मिस्बाह भी आपराधिक प्रवृत्ति का था और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत सात से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को शक है कि यह हत्या गैंगवार या पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल कई टीमें आरोपियों की तलाश में तैनात कर दी गई हैं और पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button