Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुलंदशहर के यमुनपुरम स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में भाग लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ता, छात्रों ने उत्साह के साथ रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। इस अवसर पर डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मी राज सिंह, अनिल शर्मा, देवेन्द्र सिंह लोधी, मीनाक्षी सिंह और चंद्रपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

‘रन फॉर यूनिटी’ यमुनपुरम स्टेडियम से शुरू होकर काला आम चौराहे तक आयोजित हुई। मार्ग में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लिया।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें