Noida Lift Jam: नोएडा फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में घण्टों तक फंसा रहा युवक, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

नोएडा फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में घण्टों तक फंसा रहा युवक, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में लिफ्ट में फंसे युवक के लिए फरिश्ता बनकर पुलिस पहुंची और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक रोड बाहर करने के दौरान फुटओवर ब्रिट के लिफ्ट में फंस गया। करीब एक घंटे तक युवक लिफ्ट में फंसा रहा। पुलिस को युवक के लिफ्ट में फंसे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने युवक को बाहर निकाला। यह घटना सेक्टर 70 में बने फुटओवर ब्रिज की है। जहां एक युवक रोड को पार करते समय फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में सवार हुआ। लेकिन यह लिफ्ट संचालन में नहीं थी। नीचे लिफ्ट के गेट के बाहर लोहे के गेट में ताला लगा हुआ था। युवक के सवार होने के बाद जब लिफ्ट का गेट बंद हुआ, तो लिफ्ट बीच में ही अटक गई। जिस कारण युवक उसमें फंस गया।

युवक ने मदद के लिए लिफ्ट के अंदर से आवाजें लगाई। जिसे सुनकर पास से गुजर रहे बच्चों ने गस्त कर रही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना फेस 3 इंजार्च और उनकी टीम ने नजदीकी सोसायटी की लिफ्ट मेंटनेंस टीम की मदद से लिफ्ट का गेट खोला। इस दौरान युवक एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालांकि युवक को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img