भारत

सीईओ बोले- शहर के विकास में आम जनता की भागीदारी बढ़ेगी

सीईओ बोले- शहर के विकास में आम जनता की भागीदारी बढ़ेगी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शनिवार को सीईओ डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। सीईओ ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। जिससे शहर के विकास में आम जनता की भागीदारी हो सके।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों की तरफ से सुझाव दिया गया कि नोएडा स्टेडियम और खेल के मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाए। नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी बात कही गई। इसके अलावा, पालतू जानवरों के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत पर भी बात की गई। अवैध पशु देखभाल केंद्रों की निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात की समस्या को हल करने के लिए कई सुझाव मिले है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पैदल चलने वालों के लिए ग्रीन वॉकवे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। सीईओ की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन सुझावों पर तुरंत काम शुरू करें। अगली बैठक से पहले प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players