राजेश ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय पुलिस खेलों में जीता स्वर्ण

अमर सैनी

नोएडा। जिले के जमालपुर गांव में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान और सीआईएसएफ कर्मचारी राजेश भाटी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय पुलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 सितंबर तक लखनऊ में किया गया था। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि राजेश भाटी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय पुलिस खेलों में सीआईएसएफ का प्रतिनिधित्व किया था। राजेश भाटी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में सीआरपीएफ के लवप्रीत को 8-3 से हराया और क्वार्टर फाइनल में यूपी पुलिस के अंकित को 11-5 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र के पहलवान सुमित को 6-5 से हराया और फाइनल में आईटीबीपी के आकाश को 10-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रंजीत पहलवान ने बताया कि राजेश ने इससे पहले अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। इस मौके पर चतर सिंह, रवि गुर्ज गुर, सत्तन यादव, योगी भाटी, वनीश प्रधान, परीक्षित नागर, जयवीर नागर, यशवीर भाटी, अमित भाटी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रवींद्र भाटी, ब्रिजेश भाटी, चमन कसाना आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img