School Bus Overturned: ग्रेटर नोएडा में पलटी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख-पुकार, 15 बच्चे घायल

ग्रेटर नोएडा में पलटी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख-पुकार, 15 बच्चे घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जब स्कूल बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार छोटे मासूम बच्चे बुरी तरह से डर गए और चीख-पुकार मच गई। हैरान करने वाली बात यह है कि मोहर्रम की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल खुला हुआ था और बच्चे स्कूल जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। ग्रेटर नोएडा में इस हादसे ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहर्रम की छुट्टी के बावजूद स्कूल क्यों खुला था, यह भी जांच का विषय बना हुआ है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img