उत्तर प्रदेश, नोएडा: पति पर पत्नी की हत्या का आरोप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान लक्ष्मी (37) के रूप में हुई है। उसके पिता अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी दनकौर कस्बे में की थी। लक्ष्मी के चार बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि पति लगातार मायके से पैसे की मांग करता था। इसके लिए वह लक्ष्मी के साथ मारपीट भी करता था। कई बार समझाने के बावजूद उसने अपना व्यवहार नहीं बदला।मंगलवार को भी आरोपी पति ने लक्ष्मी की पिटाई की और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img