Muharram in Noida: नोएडा के सेक्टर 12 में मोहर्रम के अवसर पर निकल गया जुलूस, हुसैन की शहादत को किया गया याद

नोएडा के सेक्टर 12 में मोहर्रम के अवसर पर निकल गया जुलूस, हुसैन की शहादत को किया गया याद

रिपोर्ट: अमर सैनी

मुहर्रम की देशभर में धूम है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन हुसैन की शहादत को याद करते हैं और साथ ही ‘या हुसैन’ के नारे लगाते हैं। नोएडा के सेक्टर 12 में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाला। नोएडा के सेक्टर 12 में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम के मौके पर जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस भीड़ में बच्चे, जवान और बुजुर्ग भी शामिल थे। इस दौरान अजदारो ने ‘या हुसैन’ ने नारे भी लगाए। जुलूस के दौरान माइक और स्पीकर का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसके इस्तेमाल से नारे लगाए गए। अजदारो ने हुसैन की शहादत को भी याद किया। मुहर्रम के महीने की दसवीं तारीख को पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन शहीद हुए थे। इस गम में हर साल अशुरा के दिन ताजिए निकाले जाते हैं जो कि शोक का प्रतीक होता है। इसी कारण इस महीने को शोक का महीना भी कहते हैं। इस दिन शिया समुदाय मातम मनाता है और सुन्नी समुदाय रोजा-नमाज करके अपना दुख मनाता है। इसी को निभाते हुए सेक्टर 12 में मुस्लिम समाज ने काले कपड़े पहनकर जुलूस निकाला।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img