Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Krishna Nagar Jansunwai: विधायक डॉ. अनिल गोयल की अध्यक्षता में 21 विभागों के साथ विशाल जनसुनवाई

Krishna Nagar Jansunwai program, MLA Anil Goyal public hearing

Krishna Nagar Jansunwai: विधायक डॉ. अनिल गोयल की अध्यक्षता में 21 विभागों के साथ विशाल जनसुनवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कृष्णा नगर विधानसभा में जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित पाँचवीं ‘विशाल जनसुनवाई’ कार्यक्रम ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी। यह जनसुनवाई बलदेव पार्क के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक डॉ. अनिल गोयल ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और प्रशासन को एक ही मंच पर लाकर तत्काल समस्याओं का निवारण करना था। स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या ने इसमें भाग लिया और अपने मुद्दे सीधे अधिकारियों के सामने रखे।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और श्री राजू साईं विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम श्री यादव, जगतपुरी थाना एसएचओ अभिषेक सिंह और बिजली, पानी, सीवर, ट्रैफिक, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, स्वच्छता सहित कुल 21 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों द्वारा उठाई गई शिकायतों को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क, सीवर, जलापूर्ति, अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई आरडब्ल्यूए सदस्यों और नागरिकों ने टूटी सड़कों की मरम्मत, ओवरफ्लो सीवर लाइनों, बरसाती पानी के जलभराव, अनियमित जलापूर्ति और अनियंत्रित सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के कारण होने वाली अव्यवस्था का मुद्दा उठाया।

स्थानिय लोगों ने बताया कि अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी की अनियंत्रित व्यवस्था के कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोगों ने बताया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महीनों से विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन यह मंच सीधा समाधान उपलब्ध करवाने का माध्यम बना।

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान की समयसीमा तय करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में यह पाँचवीं जनसुनवाई है और उनका मुख्य लक्ष्य है कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि वह जनता के पास पहुंचे और समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करे।

डॉ. गोयल ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इससे उन्हें क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान निर्धारित सीमा में किया जाएगा और आने वाले समय में क्षेत्र की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडल अध्यक्ष श्री सुरजीत कपूर, श्री कपिल राणा, दीपक मल्होत्रा और श्री विजय गिलहोत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने जनसुनवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनता को न्याय और राहत दिलाने में अत्यंत प्रभावी हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें