सगी बहनों के साथ उनके पति और ससुरालियों ने की बर्बरता

अमर सैनी

नोएडा।दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में सगी बहनों के साथ उनके पति और ससुरालियों द्वारा बर्बरता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और हाल ही में पति ने छोछक में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बेटियों संगीता और सरिता की शादी 2022 में दनकौर के रीलखा गांव में की थी। शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही है। दिनेश शर्मा का कहना है कि पिछले दो वर्षों में कई बार सामाजिक लोगों की मौजूदगी में इस मामले को सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन दहेज की मांग और प्रताड़ना में कोई कमी नहीं आई।दिनेश शर्मा का कहना है कि अभी एक बेटी को बेटा भी पैदा नहीं हुआ है, लेकिन उसका पति छोछक के तहत फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहा था। दोनों बेटियों ने मायके से गाड़ी दिलाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद पति और ससुरालियों ने बेहरमी से मारपीट की। घटना के बाद एक बेटी ने देर रात फोन करके पिता को सूचित किया। रविवार सुबह मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img