Punjab: ‘पंजाब में लोग खुश, 2024 के लोकसभा चुनावों में AAP जीतेगी 13 सीटें’, गुरदासपुर में बोले केजरीवाल

Punjab News

Punjab के गुरदासपुर (Gurdaspur) में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) विकास क्रांति रैली में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने 1854 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का उद्घाटन किया.

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि पूरे 75 साल में जो काम गुरदासपुर में नहीं हुआ, एक दिन में AAP सरकार शुरू करने जा रही है. एक ही दिन में, एक लोक सभा में ₹1850 करोड़ के काम शुरू किए जा रहे हैं. पुरानी सरकारें कहती आई हैं कि पैसा नहीं है, खजाना खाली है. डेढ़ साल में हमने खजाना भर दिया, पैसे की कमी नहीं थी, नीयत की कमी थी. साथ ही इस दौरान केजरीवाल ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में लोग खुश हैं और हमें विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में आर राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 13 सीटें जीतेंगी.

‘हम किसी के कहने से अपना राज्य नहीं चलाएंगे’

मान ने सनी देओल पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम मान ने अभिनेता और गुरदासपुर के बीजेपी सांसद सनी देओल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सनी देओल अपनी फिल्म की सफलता के लिए श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए थे, लेकिन 40 किमी पैदल चलकर गुरदासपुर नहीं आए. सीएम मान ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है. बहुत ही कम समय में आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. ‘आप’ एक सोच है और बदलाव का नाम है. पिछली सरकारों में सड़कें कागजों पर ही बनती थीं. एआई तकनीक के जरिए हमें 540 किमी ऐसी सड़कें मिलीं, जो सिर्फ कागजों पर थीं.

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img