Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में महिला प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में महिला प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में महिला प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट चर्चा

 

प्रीति कंबोज

चंडीगढ़, 20 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और वर्तमान हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है । सरकार का प्रयास है कि देश के विकास में महिलाओं की अहम भागीदारी होनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि माता -बहनों द्वारा आज दिए गए सुझाव आगामी बजट में महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित पूर्व बजट परामर्श बैठक में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे ।

बजट परामर्श में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री को अपने सुझाव दिए । सुझाव देने वाली महिलाओं में आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, एनजीओ, प्रगतिशील महिला किसान और महिला उद्यमी शामिल थी। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद जयंती पर नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर्स में भाग लेने वाली हरियाणा की युवतियों ने भी अपने सुझाव दिए।

श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए 2029 के लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का भी प्रयास है कि महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कदम उठाए गए।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक समावेशी बजट की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि प्राप्त बेहतरीन सुझावों को राज्य सरकार के बजट में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने एक व्यवस्था आरंभ की है जिसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति घर बैठकर भी ऑनलाइन माध्यम से बजट संबंधी सुझाव दे सकता है। इसके लिए एक समर्पित पोर्टल तैयार किया गया । श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट पूर्व परामर्श में आज महिलाओं द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी बजट में समाहित किया जाएगा। अब तक प्रदेशभर में विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श में हजारों सुझाव प्राप्त हुए है । उन्होने कहा कि शीघ्र ही वे फरीदाबाद में उद्योगपतियों तथा पानीपत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ भी प्री बजट चर्चा कर सुझाव लेंगे । इससे पूर्व मुख्यमंत्री गुरुग्राम व हिसार में विभिन्न हितधारकों के साथ बजट पूर्व चर्चा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलायें शिक्षा, खेती, उद्यमिता, स्वयं सहायता समूह, खेलों सहित सभी क्षेत्रों में न केवल अग्रणी भूमिका निभा रही है बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन रही है । सरकार भी महिलाओं को पूर्ण सहयोग व सहायता दे रही है। चाहे ड्रोन दीदी योजना शुरू करने की बात हो या सांझा बाजार खोलने की । पिछले वर्ष सुझाव आया था कि कामकाजी महिलाओं के लिए ऐसे बाजार की आवश्यकता है जहाँ वे अपने उत्पाद बेच कर आमदनी कमा सके और आत्मनिर्भर भी बन सके। महिलाओं के हित में निर्णय लेते हुए राज्य सरकार में वर्ष 2024-25 के बजट में सांझा बाजार नाम से योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत एक सांझा बाजार करनाल में शुरू हो चुका है और यमुनानगर तथा फतेहाबाद में भी सांझा बाजार शीघ्र ही शुरू होने वाले है । इसी प्रकार प्रदेश की मंडियों में अटल कैंटीन खोली गई है जिन्हे हमारी बहन -बेटियां सफलतापूर्वक संचालित कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई समस्या ना आए इसके लिए वर्तमान राज्य सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है जिसके अंतर्गत हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज स्थापित किया गया है। इसके अलावा छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए पिंक बस सुविधा भी शुरू की गई है । मुख्यमंत्री ने कहा की महिलाओं के लिए भी प्रदेश के गांवों में महिला चौपाल खोलने की योजना है । कुछ गांवों में महिला चौपाल खोली जा चुकी है और अन्य गांवों में भी महिला चौपाल शीघ्र खोली जाएंगी ।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने बताया कि राज्य बजट के लिए विभिन्न हितधारकों के सुझाव आमंत्रित करने के लिए 6 वर्ष पहले पूर्व बजट परामर्श कार्यक्रम शुरू किया गया था । तब से विभिन्न वर्गों से प्राप्त लगभग 400 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। श्री खुल्लर ने प्री बजट परामर्श में सुझाव देने वाली महिलाओं से आग्रह किया कि जिस दिन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वित मंत्री के रूप में फरवरी माह में बजट प्रस्तुत करेंगे उस दिन वे उनका अभिभाषण अवश्य सुनें। उस दिन उन्हें अवश्य ही आज की बैठक के अनुभव ताजा होगें।

 

इस मौके पर यमुनानगर की महिला प्रगतिशील किसान गुरप्रीत कौर में मुख्यमंत्री को स्वयं तैयार किया गया हल्दी का अचार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती गुरप्रीत कौर को 500 रुपये देकर प्रोत्साहित किया । श्री नायब सैनी ने महिला प्रगतिशील किसान से हल्दी के अचार की सेल के बारे में भी जानकारी हासिल की। श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया की उन्होंने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव और बिलासपुर में कपालमोचन मेले के दौरान अपना स्टॉल लगाया था।

 

इस अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, मीडिया सचिव श्री प्रवीन अत्रे, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें