नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और उद्यान निदेशक को नोटिस

अमर सैनी

नोएडा। वन विभाग ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उद्यान निदेशक को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ की शिकायत पर दिया गया है। जिसमें कहा गया कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अधिकांश पेड़ों पर कीलें ठोंककर रिफ्लेक्टर लगा दिए गए हैं। जिन्हें तत्काल हटाया जाए। नोटिस में वन अधिकारी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और वहां लगे रिफ्लेक्टर हटाए जाने चाहिए।

विक्रांत तोंगड़ ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण पेड़ों को हैंगर की तरह इस्तेमाल कर रहा है। जिन रिफ्लेक्टर को बोर्ड लगाकर लगाया जाना चाहिए। वहां पेड़ों के तने में कीलें ठोंककर लगाया गया है। जिससे पेड़ों को काफी नुकसान हो रहा है। हम हजारों रिफ्लेक्टर हटा चुके हैं। हमने प्राधिकरण से इसकी शिकायत भी की है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में वन विभाग को साक्ष्यों के साथ इसकी जानकारी दी गई है। वन विभाग प्रभागीय अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और उद्यान निदेशक को नोटिस जारी किया है। जिसमें लिखा था कि तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाए तथा संबंधित व्यक्ति को रिफ्लेक्टर हटाने के निर्देश दिए जाएं। इस कृत्य के लिए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img