सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गर्ल्स इंटर कॉलेज के पीछे एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि शव 10 से 15 दिन पुराना है और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img