Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डीएनडी से नहीं सेक्टर-19 से बनेगी एलिवेटेड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डीएनडी से नहीं सेक्टर-19 से बनेगी एलिवेटेड
दिल्ली से नोएडा के इनर सेक्टर तक जाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड की प्राथमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट आ गई है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिल्ली से नोएडा के इनर सेक्टर तक जाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड की प्राथमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट आ गई है। इसके अनुसार एलिवेटेड डीएनडी से सेक्टर-57 तक नहीं बल्कि सेक्टर-19 की तरफ रजनीगंधा अंडरपास से करीब 100 मीटर आगे से बनेगी। फिजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी रुढ़की भेजी गई है। प्राधिकरण इसे ही योजना के लिए सलाकार नियुक्त करेगा। डीपीआर और कागजी कार्य पूर्ण करेगा। इसके बाद टेंडर जारी कर इसका निर्माण कराया जाएगा।

बता दे 2015 में इस योजना का शिलान्यास किया गया। जिसमें एलिवेटेड डीएनडी से सेक्टर-57 तक बनाने की योजना थी। लेकिन अब एक अन्य कंपनी से प्राधिकरण ने इसकी फिजिबिलिटी चेक कराई। जिसमें वजह सामने आई कि रजनीगंधा अंडरपास और डीएससी रोड पर बने मेट्रो लाइन के ऊपर से एलिवेटेड नहीं बनाई जा सकती। इससे स्ट्रक्चर में खामी आ सकती है। इसलिए रिपोर्ट में एलिवेटेड सेक्टर-19 से सेक्टर-57 तक बनाने को कहा गया। फाइनल फिजिबिलिटी आईआईटी रुढ़की चेक करेगी।

10 मिनट में तय होगा सफर
प्राधिकरण ने बताया कि सेक्टर-19 से सीधे सेक्टर-57 चौराहे तक एलिवेटेड बनने से दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-57, 58, 59 के अलावा 65 और मामूरा और अन्य सेक्टरों के ट्रैफिक स्मूद होगा। उनको रेड लाइट और जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही 30 मिनट का समय 10 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस एलिवेटेड के निर्माण में करीब 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते है। डीपीआर में इसका बजट को बताया जाएगा।

पीक आवर में रहता है जाम
सुबह और शाम व्यस्त समय में रजनीगंधा से सेक्टर-12-22-56 तिराहे तक वाहनों का दबाव रहता है। शाम के वक्त तो वाहन रेंगते नजर आते हैं। आने वाले समय में वाहनों का यहां दबाव और भी बढ़ेगा। इस सड़क से शहर के औद्योगिक सेक्टरों के साथ कई आवासीय सेक्टरों को लोग जाते हैं। वहीं गाजियाबाद खासकर खोड़ा और इंदिरापुरम, दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक भी होता है।

नोएडा में प्रस्तावित और बन रही एलिवेटेड

अगाहपुर से सेक्टर-110 तक एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है मई में शुभारंभ होगा।
चिल्ला बार्डर से महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड का निर्माण मार्च में शुरू किया गया।
सेक्टर-94 से एक्सप्रेस वे तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।
एफएनजी के लिए छिजारसी एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें