Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

भाई-भाभी समेत चार लोगों ने हड़पे 25 करोड़ रुपये

थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में एक रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई-भाभी समेत 4 लोगों पर फ्रॉड का आरोप लगाया
थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में एक रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई-भाभी समेत 4 लोगों पर फ्रॉड का आरोप लगाया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में एक रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई-भाभी समेत 4 लोगों पर फ्रॉड का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पार्टनरशिप कंपनी के करीब 25 करोड़ रुपये के शेयर अपने नाम करा लिए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपने भाई जेके श्रीवास्तव के साथ मिलकर एक कंपनी खोली थी। वह और उसकी पत्नी इस कंपनी में 61.5 फीसदी से ज्यादा के शेयरधारक हैं। पीड़ित का आरोप है कि महेंद्र कुमार दुबली, जेके श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव और पंकज श्रीवास्तव ने धोखाधड़ी कर उसके और उसकी पत्नी के फर्जी साइन कर उनके 25 करोड़ रुपये के शेयर अपने पक्ष में करा लिए। उसके बड़े भाई और अन्य आरोपियों ने जानबूझकर उसे और उसकी पत्नी को कंपनी के प्रबंधन से अलग कर दिया और उसे और उसकी पत्नी को किसी भी निदेशक मंडल या शेयरधारकों की बैठक में आमंत्रित नहीं किया। उनका आरोप है कि कंपनी के बैंक खातों, रिकॉर्ड और दैनिक कार्यों पर उनका नियंत्रण था। पीड़ित का आरोप है कि उसने कंपनी से पैसे निकालकर कुछ बड़ी प्रॉपर्टी भी खरीदी है। उन्होंने कई बार आरोपियों से बात करने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपियों ने मामला नहीं निपटाया। थक हारकर उन्हें पुलिस से शिकायत करनी पड़ी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *