Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कागज की गड्डी में असली नोट डालकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

सेक्टर-63 पुलिस ने कागज की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट डालकर ठगी और चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
सेक्टर-63 पुलिस ने कागज की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट डालकर ठगी और चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-63 पुलिस ने कागज की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट डालकर ठगी और चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2500 रुपये, कागज की गड्डी और एक चाकू बरामद हुआ। उसका साथी फरार है।

कुशीनगर के दिनेश पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम वह सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास खड़ा था। इसी दौरान एक युवक आया और बोला कि एक युवक को कंपनी ने सैलरी नहीं दी है। वह कंपनी से पैसे चुराकर भाग गया है। उसके पास 500 रुपये के नोटों की गड्डी है। वह एक गड्डी मात्र 12,500 रुपये में देने को तैयार है, लेकिन यह जानकारी किसी को न दी जाए। लालच में आकर दिनेश पांडेय उस युवक के साथ एटीएम बूथ पर गया और 25,000 रुपये निकाल लिए। यह रकम चुकाने के बाद दिनेश ने उक्त युवक से नोटों की दो गड्डी ले ली। युवक ने उससे कहा कि घर पहुंचकर गड्डी खोलना। इसी बीच दोनों युवक गायब हो गए। कुछ देर बाद उसने बंडल खोला तो पाया कि उसमें कागज भरे हुए थे। बंडल के ऊपर और नीचे सिर्फ 500 रुपये के नोट रखे हुए थे। दिनेश ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी निवासी इरफान उर्फ आलू के रूप में हुई। उसने अपने साथी का नाम शाहनवाज उर्फ मामू बताया। पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *