दिल्ली

TOP Story Exclusive: यमुना नदी की सफाई को लेकर सदर बाजार व्यापार मंडल का सरकार पर हमला

TOP Story Exclusive: यमुना नदी की सफाई को लेकर सदर बाजार व्यापार मंडल का सरकार पर हमला

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

सदर बाजार व्यापार मंडल के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने यमुना नदी की सफाई न होने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। टॉप स्टोरी के संवाददाता से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यमुना हमारी माता और सनातन धर्म की पूजनीय नदी है, लेकिन इसे साफ करने के नाम पर केवल राजनीति हो रही है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आपसी आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर यमुना की सफाई पर गंभीरता दिखानी चाहिए। हर चुनाव में पार्टियां इसे साफ करने का वादा करती हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा भुला दिया जाता है।

व्यापार मंडल के नेताओं ने आरोप लगाया कि यमुना की सफाई के लिए करोड़ों रुपये का फंड दिया जाता है, लेकिन सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार के कारण नदी की स्थिति बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यमुना का जल पूरे दिल्लीवासियों के लिए उपयोगी है, लेकिन इसमें गंदगी और नल का अपशिष्ट बहकर जाता है, जिससे यह दूषित हो रही है। परमजीत सिंह पम्मा और राकेश कुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे एक सनातनी होने के नाते इस मुद्दे को गंभीरता से लें और यमुना नदी की सफाई के लिए ठोस कदम उठाएं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players